Search

 
 
 

आदित्यपुर : धूमधाम से मना अजाइल लर्निंग क्लासेस का प्रथम वार्षिकोत्सव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित अजाइल लर्निंग क्लासेस का प्रथम वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर क्लासेस के विद्यार्थियों ने क्विज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई. क्विज में देश के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसका विद्यार्थियों ने जवाब दिया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश और पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौजूद थी. अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रतिभा को सराहा. कार्यक्रम का संचालन लर्निंग क्लासेस के संचालक पर्यावरणविद अमरेश कुमार ने किया. मौके पर अतिथि ओम प्रकाश ने कहा आजादी के 76 वर्ष बीतने के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी नहीं हुई है. विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा की कमी है. बच्चों को सामाजिक मूल्यों का भी ज्ञान जरूरी है. नीतू शर्मा ने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा भी देना जरूरी है. आज अभिवावक से बच्चे प्रतिकार करते हैं, गलत रास्ते चुन लेते हैं जो कि विद्यार्थियों के हित में नहीं है. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhands-mineral-and-forest-resources-are-making-the-country-prosperous-champai/">आदित्यपुर

: झारखंड के खनिज व वन संपदा देश को बना रहे समृद्धशाली : चम्पई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही