Search

 
 
 

आदित्यपुर : पहले नर्सिंग होम में हंगामा, फिर डेथ सर्टिफिकेट से इंकार करने पर परिजनों ने किया सड़क जाम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टरों की लापरवाही से एक 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. वहीं परिजन इस बात को लेकर आक्रोशित हो उठे कि अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का डेथ सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया. जब अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई वार्ता के लिए नहीं पहुंचा तब आक्रोशित परिजनों एवं बस्ती वासियों ने बच्ची के शव के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को दोनों तरफ से जाम कर दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-environics-trust-conducts-legal-awareness-program-in-villages-of-saranda/">किरीबुरू

: एनवायरनिक्स ट्रस्ट ने सारंडा के गांवों में चलाया कानूनी जागरुकता कार्यक्रम

परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

[caption id="attachment_522893" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/jaam-aditypur-2-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> सड़क जाम किये परिजन[/caption] बता दें कि आदित्यपुर- 2 साईं कॉलोनी के रहने वाले शैलेन्द्र झा की दस वर्षीय पुत्री आराध्या के पैर का ईलाज शिवा नर्सिंग होम के डॉ. अविषेक कर रहे थे. पैर में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी. परिजन बच्ची को टीएमएच लेकर जा रहे थे, इसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन से डेथ सर्टिफिकेट देने की मांग की, मगर प्रबंधन ने डेथ सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. पहले नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा उसके बाद सड़क जाम कर दिया. उधर पुलिस सड़क जाम हटाने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/competition-organized-at-sacred-heart-school-on-world-hindi-day/">कोडरमा

: विश्व हिंदी दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही