Search

 
 
 

आदित्यपुर : बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच बीएलओ सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे. इस दौरान उनके द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के गम्हरिया अंचल के पांच बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सुनीता कुमारी, सम्पा कुमारी, रुपमा सिंह, रेखा कुमारी, नेहा कुमारी को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. बता दें कि मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से इन बीएलओ के द्वारा लघु फिल्म बनाया गया था जो जिला समेत राज्यभर के मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक सिद्ध हो रही है. इसे भी पढ़ें : वुमेंस">https://lagatar.in/womens-asian-champions-trophy-know-when-the-team-will-arrive-and-where-it-will-stay/">वुमेंस

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : जानें कब आएगी टीम और कहां रुकेगी
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि शंकर शुक्ला ने सभी बीएलओ को क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया. डीसी ने कहा क्षेत्र में सभी बीएलओ का कार्य प्रदर्शन बेहतर है, उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया है. इस मौक़े पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही