Search

 
 
 

आदित्यपुर : बीरा इंटरनेशनल स्कूल में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बीरा इंटरनेशनल स्कूल तिरिलडीह कोलाबीरा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए. विद्यालय के सचिव इंजीनियर आरडी महतो ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी. मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न तरह के एक्टिविटीज दिखाकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह मिला. बता दें कि यह स्कूल सिंगापुर बेस्ड है. यहां छात्रों को अंतरराष्ट्रीय पैटर्न पर शिक्षा मिलती है. यहां के बच्चों को बगैर बस्ते के बोझ, नो होम वर्क और बगैर टिफिन के स्कूली शिक्षा दी जाती है. स्कूल के सचिव ने बताया कि वर्तमान में उनके स्कूल में 50 छात्र हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ssp-hoisted-the-tricolor-in-ranchi-police-line/">रांची

पुलिस लाइन में SSP चंदन सिन्हा ने फहराया तिरंगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Adityapur-Jhanda-Bira.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहां नर्सरी से नौंवी क्लास तक की शिक्षा दी जा रही है. यहां के छात्र विभिन्न ओलंपियाड में बेहतर रैंक हासिल कर रहे हैं. पिछले बार के ओलंपियाड में 12 छात्रों को मेडल मिला, जिसमें 2 छात्रों को गोल्ड, 1 को सिलभर, 1 ब्रांज और बाकी को जोनल अवार्ड्स मिला है. देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति और पारंपरिक गीतों पर नृत्य और लघु नाटिका का मंचन कर सबका मन मोहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में देवव्रत महतो, सरिता कुमारी, हर्षमनी महतो, अर्चना महतो, स्वप्ना सिंह आदि का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही