Search

आदित्यपुर : गजिया बराज का एफलेक्स बांध अधूरा, इस वर्ष 137 फीट तक ही स्टोरेज हो सकेगा पानी

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर के खरकई नदी पर बना गजिया बराज से इस वर्ष पहली बार सिंचाई के लिए कैनाल में पानी छोड़ा जाएगा. खरकई नगर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने बताया कि चूंकि गजिया बराज का एफलेक्स बांध अभी अधूरा है, इसलिए इस वर्ष टेस्टिंग के तौर पर बराज में 137 फीट तक ही पानी स्टोरेज हो सकेगा. इसके लिए बराज का गेट बंद कर दिया गया है. इस वर्ष टेस्टिंग के तौर पर शून्य से 11 किलोमीटर तक (बासुड़दा गांव तक) बराज के दायीं कैनाल में पानी छोड़ा जाएगा. इससे करीब 1000 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी. [caption id="attachment_677259" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/KUMAR-ARVIND.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-elephant-roamed-for-two-hours-in-bajpai-nagar-people-remained-worried/">चाकुलिया

: बाजपेई नगर में दो घंटा तक घूमता रहा हाथी, लोग रहे परेशान
उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के लिए अभी लिफ्ट सिंचाई का सहारा लेना पड़ रहा है. चूंकि कैनाल में पानी छोड़ने के लिए 141 फीट स्टोरेज पानी की जरूरत पड़ेगी, लेकिन एफलेक्स बांध अधूरा होने से हम 141 फीट तक पानी नहीं रोक सकते हैं. इससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा हो सकता है. लिफ्ट सिंचाई के लिए साढ़े 3 एचपी का 2 मोटर लगाया गया है. इससे पानी लिफ्ट कर कैनाल में छोड़ा जाएगा. वहीं बायीं कैनाल जो कि पाइप लाइन योजना है, में ग्रामीणों के अड़ंगा की वजह से पानी नहीं छोड़ा जाएगा. यह पाइप लाइन कैनाल सीतारामपुर डैम तक बिछाया जाना था, जिसे ग्रामीणों ने विरोध कर पाइप बिछाने में अवरोध पैदा कर दिया है. इस पाइप लाइन कैनाल से भी 5000 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के लिए पानी देने और डैम में जलापूर्ति के किये भरने की योजना थी. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-will-discuss-issues-of-concern-for-the-country-in-the-meeting-of-opposition-parties-sharad-pawar/">पटना

: विपक्षी दलों की बैठक में देश के लिए चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा करेंगे : शरद पवार
जिलिंगोड़ा में 10 करोड़ से बना बांध, 150 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित खरकई नगर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने बताया कि मंत्री चम्पई सोरेन ने अपने गांव के पास नदी में बांध बनाने के लिए अपने कल्याण विभाग से 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई थी जो कंप्लीट हो चुका है. इस बांध के बनने से आसपास के गांव के 150 हेक्टेयर जमीन इस वर्ष से ही सिंचित होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//