Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बेल्डीह बस्ती की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 12 स्थित बेल्डीह बस्ती की सैकड़ों बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पर मुआवजा के लिए प्रदर्शन किया. महिलाओं ने खुल्लम खुल्ला पार्षद विक्रम किस्कू पर दुत्कारने का आरोप लगाया, जबकि महिलाओं को अपर नगर आयुक्त ने बताया कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में चूड़ा गुड़ और सूखा राशन पार्षद विक्रम किस्कू को बांटने के लिए दिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparation-completed-for-student-exchange-program-in-ku-students-of-fakir-mohan-university-will-attend/">चाईबासा

: केयू में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर तैयारी पूरी, फकीर मोहन विवि के विद्यार्थी करेंगे शिरकत

अपर नगर आयुक्त ने महिलाओं को समझाया

अपर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद महिलाओं के द्वारा दिये गए आवेदन को अनुशंसित कर सीओ गम्हरिया के पास भेज दिया है और महिलाओं को समझाया कि मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय ही अधिकृत होते हैं इसलिए आपलोग वहीं जाएं. समझने के बाद सभी महिलाएं अंचल कार्यालय के लिए रवाना हो गई. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि नियमतः बाढ़ राहत कोष से मुआवजा तभी मिलता है जब पीड़ित कम से कम 72 घंटे आम लोगों से कटे रहें और 72 घंटे तक उनके घर में पानी जमा रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही