Search

 
 
 

आदित्यपुर : उड़न दस्ता ने आदित्यपुर में 1.30 लाख और राजनगर में 1.68 लाख रुपये किये जब्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी चेकिंग में मंगलवार को उड़न दस्ता ने आदित्यपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो क्लस्टर मोड़ पर एक क्रेटा कार से 1.30 लाख रुपये जब्त किए. दूसरी ओर राजनगर में वाहन चेकिंग के दौरान कार से एक लाख 68 हजार 500 रुपये जब्त किये गये हैं. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे ऑटो क्लस्टर के पास उड़न दस्ता द्वारा सोनारी निवासी विशाल कुमार महतो के पास से 1 लाख 30 हजार रुपया जब्त किया गया है. रुपये उनकी कार क्रेटा (जेएच 05 डीएन 0505) से बरामद किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-increase-production-in-collieries-with-caution-cmd/">धनबाद

: कोलियरियों में सतर्कता के साथ बढ़ाएं उत्पादन- सीएमडी
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़न दस्ता पैनी नजर रख रही है. टीम द्वारा वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. आदित्यपुर के साथ दोपहर 12.30 बजे राजनगर के छोटानागपुर कॉलेज के समीप उड़न दस्ता ने एक कार से 1 लाख 68 हजार 500 रुपये जब्त किये हैं. बता दें कि छोटानागपुर कॉलेज हेंसल, सरायकेला और पोटका विधानसभा का सीमावर्ती इलाका है. जहां मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात मनोज गुप्ता एवं एसआई परमेश्वर दलबल के साथ प्रत्येक वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं. इसी क्रम में एक काले रंग की कार ओडिशा रायरंगपुर की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. छोटानागपुर कॉलेज हेंसल में वाहन जांच में कार मालिक की जेब से 1 लाख 68 हजार 500 रुपये मिले. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/four-injured-in-collision-between-two-bikes/">लातेहार:

दो बाइक की टक्कर में चार घायल, रिम्स रेफर
पूछताछ में कोई उचित जवाब नहीं मिलने पर राजनगर थाना लाया गया और जब्त रुपयों की गिनती हुई, तो 1 लाख 68 हजार 500 रुपये थे. वहीं वाहन के मालिक ने कहा परिवार के साथ धनतेरस की खरीदारी करने जा रहे थे, लेकिन जांच के दौरान सभी रुपये जब्त कर लिए गये. वहीं राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने बताया जिला प्रशासन के आदेशानुसार राजनगर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान लगातार जारी रहेगी और आदर्श आचार सहिंता का उलंघन करते पाए जाने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही