Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : खाद्य आयोग की टीम ने मुखिया से किया संवाद, अधिकारों की दी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या शबनम परवीन बुधवार को सरायकेला-खरसावां पहुंचे. दोनों ने समुदायिक भवन स्थित सभागार में जिले के सभी पंचायत के मुखिया के आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इससे पूर्व सरायकेला जिला मुख्यालय में पदाधिकारियों संग वार्ता की. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सिविल सर्जन के साथ उन्होंने केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर लाने तथा अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-people-of-bardih-village-are-in-darkness-for-20-days-students-are-worried/">घाटशिला

: 20 दिनों से अंधेरे में है बरडीह गांव के लोग, विद्यार्थी परेशान

जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी

मुखिया के साथ संवाद क्रम में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया समाज का नींव होते हैं और जब तक समाज मजबूत नहीं होगा तब तक कोई भी राज्य प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है. राज्य सरकार योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करती है तथा उसका अनुपालन, लाभुकों तक उसकी पहुंच को सुनिश्चित कराना पदाधिकारी एवं कर्मियों का दायित्व है. परंतु इस कड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया का भी अहम भूमिका होती है. क्योंकि इनके द्वारा व्यवस्था के अंतिम पायदान पर इसकी निगरानी की जाती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित है, यह सभी गरीब और वंचित लोगों के लिए है. जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर आप अपने उत्कृष्ट सेवा भाव का निर्वहन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-startups-of-two-students-of-iron-city-selected-in-the-final-of-bihar-innovation-challenge/">जमशेदपुर

: लौहनगरी के दो छात्रों के स्टार्टअप का बिहार इनोवेशन चैलेंज के फाइनल में चयन

अनाज के अभाव में कोई भी भूखा न रहे

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्या ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना लागू करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है, कि अनाज के अभाव में कोई भूखा नहीं रहे. कोई भी महिला या बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो. उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आज करोड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हैं तथा अधिनियम से अधिकाधिक लोग लाभान्वित होते रहें. आयोग इसके लिए लगातार कार्य कर रही है और उसी का प्रतिफल है कि आयोग के द्वारा राज्य के 16 जिलों में मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम किया गया है. झारखंड राज्य खाद्य आयोग तक अपनी बातों को रखने के लिए उन्होंने टेलीफोन नंबर- 0651-2252267/2252261, व्हाट्सएप नंबर- 9142622194 पर संपर्क करने की अपील की. कार्यक्रम में अपर उपायुक्त सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबोध कुमार, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही