Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सावन मिलन समारोह में महिलाओं के बीच व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जायसवाल महिला मंच की महिलाओं ने शुक्रवार की शाम एक होटल में सावन मिलन का आयोजन किया और जमकर मस्ती की. जायसवाल महिला सेल की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष वे लोग सावन मिलन का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगिता कराकर महिलाओं को सम्मानित करती हैं. कार्यक्रम का संचालन एकता जायसवाल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कविता परमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, आशा जयसवाल, त्रिपुरा झा, समाजसेविका रानी गुप्ता शामिल हुईं, जिन्हें मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-started-survey-for-solid-waste-user-fee-and-trade-license/">आदित्यपुर

: नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट यूजर शुल्क व ट्रेड लाइसेंस के लिए शुरू किया सर्वे

रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर की मस्ती

इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की. महिलाओं के बीच व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता हुई, जिसमें महिलाओं ने अलग-अलग व्यंजन बनाएं. कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहन कर शामिल हुईं. कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुनीता जायसवाल, एकता जायसवाल, माधवी, सुनीता भगत, मोनिका, सुनीता, ज्ञान चंद जायसवाल, अनिता, एकता, बबिता, शकुंतला, उर्मिला, राधा, यश्वी, श्रृष्टि, अनिल आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-in-the-sawan-festival-women-tied-the-knot-with-the-presentation-of-dance/">किरीबुरु

: सावन महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही