Search

 
 
 

आदित्यपुर : फुटपाथ कवर- प्रशासन बेखबर, आकाशवाणी व स्कूल के सामने असामाजिक तत्वों का अड्डा

 
  • शराबियों से महिलाओं की बढ़ी परेशानी, सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण का कौन है जिम्मेदार?
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के फुटपाथ का तेजी से अतिक्रमण हो रहा है. इस फुटपाथ कवर से आखिर प्रशासन बेखबर क्यों है. आदित्यपुर के मुख्य मार्ग पर घोषित सुरक्षित क्षेत्र आकाशवाणी चौक को भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं छोडा है. और तो और स्कूल के सामने भी जमकर अतिक्रमण कर लिया गया है. केवल अतिक्रमण ही चिंतनीय नहीं है, यहां शराबी और असामाजिक तत्व अड्डेबाजी करते हैं. इससे कामकाजी महिलाओं की परेशानियां बढ़ गई हैं. आखिर सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण का जिमनेदार कौन है? 2 दिन पूर्व ही आकाशवाणी के सामने बने पार्क में मारपीट हुई. यहां शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा लग जाता है. इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/big-action-by-gaya-police-kidnapped-child-recovered-safely-from-chatra-within-eight-hours/">गया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ घंटे के भीतर अपहृत बच्चा चतरा से सकुशल बरामद, तीन अपराधी भी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Footpath-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना के बाद जब आकाशवाणी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने हस्तक्षेप किया तो शराबी उनसे भी उलझ पड़े. इस बात की शिकायत थाना प्रभारी की दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ. बता दें कि आदित्यपुर के चौक-चौराहे पर इन दिनों तेजी से अतिक्रमण हो रहा है. असामाजिक तत्वों द्वारा फुटपाथ को कवर किया जा रहा है और प्रशासन बेखबर है. सुरक्षित क्षेत्र के स्कूल के सामने असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी हो रही है, जिससे स्कूली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी तो होती ही है आम लोगों को भी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-ed-action-in-ration-distribution-scam-tmc-leader-shankar-adhya-arrested/">पश्चिम

बंगाल  : राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, TMC नेता शंकर आध्या गिरफ्तार
आकाशवाणी चौक के बाद आदित्यपुर 2 कॉलोनी जानेवाले सड़क का भी यही हाल है, जहां 5 हजार स्कूली बच्चों की कैपिसिटी वाला शहर का सबसे बड़ा गायत्री स्कूल है. फुटपाथों के बेतरतीब अतिक्रमण की वजह से यहां स्कूली बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों हो रही है. खासकर जब स्कूलों में छुट्टियों का समय होता है, तब यहां घंटों जाम लग जाती है. लेकिन इस अतिक्रमण से न तो जिला प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन को ही कोई लेना देना है. यहां तक कि इस कॉलोनी में लगभग सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का आवास है लेकिन वे भी किसी मजबूरीवश जाम का दंश झेल लेते हैं लेकिन उफ्फ तक नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-darkness-going-away-light-spreading/">साहिबगंज

: दूर हो रहा अंधियारा, फैल रहा उजाला
एक बात तो तय है कि एक न एक दिन यहां बड़ी सड़क दुर्घटना होगी तब सभी राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता यहीं धरना पर बैठकर राजनीतिक रोटियां से सेंकने जरूर आएंगे. शायद तब तक फुटपाथों का अतिक्रमण इस कदर जारी रहेगा. जिला प्रशासन के द्वारा कई वर्षों से अतिक्रमण मुक्त अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही