Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गम्हरिया बाजार के फुटपाथी दुकानदारों ने सुविधा शुल्क का किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया हाट बाजार के फुटपाथी दुकानदारों ने नगर निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी को सुविधा शुल्क (मासूल) देने से साफ इंकार कर दिया है. मासूल वसूलने आए आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अधिकृत संवेदक स्नेहा इंटरप्राइजेज का स्थानीय दुकानदारों द्वारा गुरुवार की देर शाम विरोध किया गया. इस दौरान दुकानदारों ने सुविधा शुल्क के नाम पर प्रति फुटपाथी दुकान 20 रुपये लिए जाने का भी विरोध किया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-state-level-team-of-drinking-water-and-sanitation-department-inspected-the-schemes-in-ichagarh-and-chandil/">चांडिल

: पेयजल व स्वच्छता विभाग के राज्य स्तरीय टीम ने ईचागढ़ व चांडिल में किया योजनाओं का निरीक्षण

दुकानदारों ने की साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था करने की मांग

साथ ही दुकानदारों ने संवेदक से मांग की, कि पहले हाट बाजार परिसर की साफ-सफाई व पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करें फिर मासूल की बात करें. दुकानदारों ने कहा कि वे पहले सुविधा उपलब्ध कराएं उसके बाद ही वे 20 रुपये की जगह 10 रुपये प्रतिदिन की दर से सेवा शुल्क का भुगतान करेंगे. इस दौरान मौजूद पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने संवेदक को सर्विस रोड के किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी हाट बाजार परिसर में शिफ्ट करने की मांग की. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-death-of-a-young-man-due-to-drowning-in-swarnarekha-river/">गालूडीह

: स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही