Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीप बोरिंग की पाइप से जबरन कनेक्शन कर ले रहे पानी

  • बस्तीवासी कर रहे विरोध, मामला पहुंचा थाना
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के गुमटी बस्ती में सार्वजनिक डीप बोरिंग में कुछ दंबग किस्म के परिवारों द्वारा जबरन पाइप लगाकर अवैध तरीके से घरों में कनेक्शन ले लिया गया है. जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है. शनिवार सुबह बस्ती की महिलाओं ने अभिलंब कार्रवाई की मांग करते हुए आदित्यपुर थाना में बवाल किया है. इसे भी पढ़ें : पुरी">https://lagatar.in/congress-candidate-sucharita-mohanty-refuses-to-contest-elections-from-puri-lok-sabha-seat-returns-ticket/">पुरी

लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, टिकट लौटाया…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-Dip-Boring-Virodh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सार्वजनिक बोरिंग से पाइप कनेक्शन जोड़ने वालों में बस्ती के तकरीबन 10 से 15 परिवार हैं. शिकायत के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने सांठ गांठ से पैसे खर्च कर अवैध तरीके से सार्वजनिक डीप बोरिंग से पाइपलाइन बिछा अपने घरों में कनेक्शन ले लिया है. इससे आम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जबकि पाइपलाइन से उनके घरों तक भरपूर पानी जा रहा है. इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/out-of-18577-arms-licenses-in-jharkhand-897-canceled-14204-licenses-deposited/">झारखंड

में 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 897 रद्द, 14204 लाइसेंस कराया गया जमा
जबकि कुछ लोग अपने धनबल का प्रयोग कर गरीब लोगों को परेशान कर रहे हैं. मामले को लेकर स्थानीय महिलाओं ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर भी अपना विरोध जताया है. वहीं नगर निगम प्रशासन से पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है. स्थानीय लोगों कहना है कि बिना प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप यह कनेक्शन नहीं हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही