Adityapur (Sanjeev Mehta) : राधाष्टमी के अवसर पर शनिवार को आदित्यपुर स्थित अटल स्मृति पार्क में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण एवं माता रुक्मणी का विवाह सनातन संस्कृति और रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ. भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रथयात्रा निकाली गई थी. इस विवाह समारोह में इस्कॉन के विदेशी भक्त के साथ आदित्यपुर के सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और महाभोग ग्रहण किया. बता दें कि शुक्रवार को आदित्यपुर सालडीह बस्ती हरि मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई थी. जो आशियाना होते हुए आदित्यपुर खरकई पुल होते हुए वापस अटल पार्क पहुंची थी. संस्था के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह और सोनिया सिंह ने बताया कि विदेशी कृष्ण भक्त इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सम्पन्न कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-9th-sai-mahotsav-of-sai-seva-samiti-in-mango-on-24th-september/">जमशेदपुर
: मानगो में साईं सेवा समिति का 9वां साईं महोत्सव 24 सितंबर को
: मानगो में साईं सेवा समिति का 9वां साईं महोत्सव 24 सितंबर को
Leave a Comment