Search

 
 
 

आदित्यपुर : मुक्ति धाम में मना वन महोत्सव, लगाए गए पौधे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा मुक्तिधाम में शनिवार को वन महोत्सव मनाया गया. मौके पर समाजसेवी सुबोध कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण किया गया. अर्चना गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी की घटती हरियाली के पुनर्बहाली के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है. घटती हरियाली की वजह से हमारी पृथ्वी एवं मानव जाति कई प्रकार से प्रभावित हो रहे हैं, जैसे कि पृथ्वी पर बढ़ता मरुस्थलीकरण, परिस्थितिक तंत्र का गिरना, बढ़ता वायु प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग आदि बातें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-formation-of-childrens-parliament-in-primary-school-sananda-vishwajit-gope-becomes-prime-minister/">जगन्नाथपुर

: प्राथमिक विद्यालय सानन्दा में बाल संसद का गठन, विश्वजीत गोप बने प्रधानमंत्री

पर्यावरण की बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत

पर्यावरण को बचाने के लिए संपूर्ण मानव समाज को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है. इसके बचाव एवं संरक्षण हेतु व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में अजय सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता समेत कई स्थानीय लोगों ने पौधे लगाए. सबों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की नसीहत दी और अपने जीवन में दो पौधे अवश्य लगाने का संकल्प लिया. साथ ही आसपास के लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की बातें कही.

पौधा काटे नहीं लगायें, अन्यथा समाप्त हो जाएगा मानव अस्तित्व

सुबोध कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे है अगर इसी गति से पेड़ कटते गए तो आनेवाले दिनों में मानव जाति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुरबाड़ी के शिवा सिंह, राजेश्वर कालिंदी, असित महतो, सीताराम महतो, आदित्य कुमार, अंकित कालिंदी, बुद्धेश्वर प्रसाद, राजेश कालिंदी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही