Search

आदित्यपुर : रग्बी फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए जिला एसोसिएशन का गठन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन का गठन. ओलिम्पिक में रग्बी शामिल है, इसलिए इस खेल का बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले जिले में गणेश चंद्र कालिंदी इसका नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन अब इस खेल को बढ़ावा देने के लिए ओलिम्पिक संघ सरायकेला आगे आया है. एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक शम्भू नाथ सिंह और संरक्षक नन्द कुमार सिंह को बनाया है. शम्भू नाथ सिंह ने बताया कि वे सबसे पहले इसके प्रैक्टिस के लिए मैदान बनाने की पहल करेंगे. नंद कुमार सिंह  ने काह कि दो साल के भीतर इस जिले में नेशनल रग्बी टूर्नामेंट कराएंगे. 8 अप्रैल को सरायकेला में अंतर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें 20 स्कूल के छात्र हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-crpf-133-battalion-organized-health-checkup-camp-at-matkamdih/">चांडिल

: मातकमडीह में सीआरपीएफ 133 बटालियन ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

राष्ट्रीय टीम में सरायकेला से शामिल होंगे खिलाड़ी

जिला कमेटी में अध्यक्ष मनोज कुमार चुने गए हैं. अन्य पदाधिकारियों में पारस नाथ पठाल वरीय उपाध्यक्ष, विशाल कुमार सोय कोषाध्यक्ष, जीतू खलको संयुक्त सचिव, दिवाकर सोरेन संयुक्त सचिव, संगीता कालिंदी कार्यकारिणी सदस्य, सुकमती बोदरा आदि शामिल हैं. आज इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई. जिला कमेटी के लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में सरायकेला से अधिकतर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रेसवार्ता में मुख्य संरक्षक शम्भू नाथ सिंह, ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, संरक्षक नंद कुमार सिंह, सदस्य ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp