Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिहार में जदयू महागठबंधन की सरकार बनना विपक्षी एकता की बेहतर मिसाल – शारदा देवी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बिहार में हुए बड़े सियासी उलटफेर को राष्ट्रीय जनता दल (लोकतांत्रिक) की संसदीय बोर्ड की नेता शारदा देवी ने पूरे देश की विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत करार दिया है. इस संबंध में जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजप-जदयू गठबंधन सरकार की जगह पर जदयू-महागठबंधन सरकार बनना विपक्षी एकता की बेहतर मिसाल है. इससे पूरे देश में विपक्षी दलों के बेहतर गोलबंदी की संभावना बढ़ी है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-50-people-donated-blood-in-the-camp-on-tribal-day/">गालूडीह

: आदिवासी दिवस पर शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

जातिवाद के नाम पर शासन करने वालों को करारा जवाब मिलेगा

इससे सांप्रदायिकता और जातिवाद के नाम पर देश में शासन करने वालों को करारा जवाब मिलेगा. शारदा देवी ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों ने जो समझदारी दिखाई है उससे राज्य में एकबार फिर गरीब और निचले तबके के लोगों के उत्थान की आशा जगी है. जाहिर तौर पर इससे एकबार फिर राज्य में सामाजिक न्याय की लड़ाई को भारी बल मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही