Search

 
 
 

आदित्यपुर : मीरुडीह पहुंचे पूर्व आयुक्त, लोगों ने समस्याओं से कराया अवगत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रशासनिक क्षेत्र से सेवा निवृत्ति के बाद राजनीति क्षेत्र में कदम रख चुके पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड 9 स्थित मीरुडीह के लोगों की समस्याओं से अवगत होने पहुंचे. जहां उनके साथ आदित्यपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के लोग भी मौजूद थे. वे मूलभूत नागरिक सुविधाओं से वंचित मीरुडीह के जागरूक नागरिकों के बुलावे पर यहां पहुंचे थे. पूर्व आयुक्त ने मीरुडीह न्यू बस्ती में मीरुडीह विकास समिति के लोगों से मिले. वे राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर पहल करने का आग्रह किया. जिसपर उन्होंने सबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के शीघ्र और फलदायी निवारण करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5th-edition-of-tata-steel-chess-india-from-31st-august/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील शतरंज इंडिया का 5वां संस्करण 31 अगस्त से

समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान और गिरिजेश दूबे भी मौजूद थे. सभी ने स्थानीय लोगों के साथ घूम-घूम कर समस्याओं को देखा और जाना. पूर्व आयुक्त ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त, सरायकेला और नगर प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम के साथ मिल कर बस्ती के लोगों की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर प्रभाकर सिंह, प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, चन्द्र प्रकाश सिंह, सन्तोष सिंह, किशनदेव शर्मा, भोला सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुरज भान पाल, सोनदेव ठाकुर, धनंजय पासवान, रोशन झा आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही