Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के प्रयास से दिव्यांग लक्ष्मीकांत मंडल को सरकारी योजना के तहत व्हील चेयर उपलब्ध हुआ है. जिसे पाकर लक्ष्मीकांत के चेहरे पर रौनक लौट आई है. शुक्रवार को पूर्व पार्षद ने दिव्यांग को व्हीलचेयर सौंपा. इस दौरान लक्ष्मीकांत की पत्नी एवं एक बेटी मौजूद थी. बता दें कि मार्च 2016 में हुई एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय लक्ष्मीकांत घायल हो गए थे. वे ऑटो चलाते थे. परिवार के वे इकलौता कमाऊ सदस्य थे. सड़क दुर्घटना में वे शारीरिक रूप से अक्षम हो गए. अब वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-launched-vehicle-checking-campaign-before-the-arrival-of-babulal-marandi/">किरीबुरू
: बाबूलाल मरांडी के आगमन से पूर्व पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
: बाबूलाल मरांडी के आगमन से पूर्व पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
Leave a Comment