Search

 
 
 

आदित्यपुर की दो खबरें : पूर्व पार्षद विनीता का निधन।। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

 

आदित्यपुर : पूर्व पार्षद विनीता अविनाश का निधन, एक सप्ताह से टीएमएच में थीं भर्ती

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-18 की पूर्व पार्षद विनीता अविनाश का मंगलवार की सुबह करीब छह बजे निधन हो गया. वे विगत एक सप्ताह से टीएमएच के सीसीयू में भर्ती थीं. उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी. लेकिन आज सुबह अचानक विनीता अविनाश ने दम तोड़ दिया. विनीता अविनाश क्षेत्र की लोकप्रिय समाजसेवी महिला थीं. लोगों ने उन्हें पार्षद के रूप में चुना था. बता दें कि दो वर्ष पहले विनीता के पति का भी निधन हो गया था. उनकी कोई औलाद नहीं थी. [caption id="attachment_973732" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-10-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपने दिवंगत पति के साथ पूर्व पार्षद विनीता[/caption]

आदित्यपुर :  करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 7 में आज मंगलवार सुबह कंरट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है. वे मूल रूप से आरा के एतवारी के रहनेवाले थे. लेकिन आदित्यपुर में रहते थे और इनका यगां बिजली के सामान का दुकान था. जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार को करंट लगने के तुरंत बाद टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. बताया जाता है कि मनोज कुमार के बेटे का 26 नवंबर को तिलक होना था. [caption id="attachment_973733" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-11-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मनोज कुमार की फाइल फोटो[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही