Search

 
 
 

Adityapur : भगवती संघ पूजा पंडाल का पूर्व जिला जज ने किया उद्घाटन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर 2 मार्ग संख्या 32 रायडीह बस्ती स्थित भगवती संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिला जज विजय कुमार सिंह और राजद की वरिष्ठ नेत्री शारदा देवी ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्त्री को समाज में शक्ति के रूप में पूजने का संदेश यह दुर्गोत्सव देता है. हमें किसी भी नारी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-took-out-flag-march-in-guava-regarding-durga-puja/">Kiriburu

  : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने गुवा में निकाली फ्लैग मार्च
शारदा देवी ने कहा कि दशहरा शक्ति का परिचायक और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन अध्यक्ष ओम प्रकाश ने और धन्यवाद ज्ञापन पप्पू रजक ने किया. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे, सुबोध शरण, मदन प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे. यहां महाष्टमी और महानवमी के मौके पर महाभोग का वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-brahmin-group-won-in-dandiya-competition-on-navratri/">Kiriburu

: नवरात्र पर डांडिया प्रतियोगिता में ब्राह्मणी ग्रुप ने मारी बाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही