Search

 
 
 

आदित्यपुर : आईटी साइंट के पूर्व मैनेजर पर लगा महिलाकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऑटो क्लस्टर स्थित आईटी साइंट की डायरेक्टर नीरू गिरी ने पूर्व मैनेजर सुमंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने धारा 354 (ए) 509 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. दर्ज शिकायत में नीरू गिरी ने संस्थान में काम करने वाली  कुछ महिला कर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने एवं संस्थान की चार अन्य लड़कियों के सुमंत के कारण इस्तीफा देने का आरोप लगाया है.

क्या है शिकायत में

शिकायत में नीरू गिरी ने सुमंत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. गुरुवार को आईटी साइंट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीरू गिरी ने सुमन सिंह पर कंपनी की महिला एचआर को भी परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सुमंत सिंह द्वारा संस्थान में काम करने वाली महिला कर्मियों के अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे संस्थान में काम करने वाली लड़कियां काम छोड़ रही है और संस्थान की छवि खराब हो रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trouble-due-to-one-hour-jam-at-barigoda-railway-gate-now-demand-for-construction-of-over-bridge/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर एक घंटे जाम लगने से परेशानी, अब ओवर ब्रिज बनाने की मांग

सुमंत सिंह ने लगाये गए आरोपों को बताया निराधार

इस संबंध में श्रम अधीक्षक सरायकेला को शिकायत किए जाने की बात भी उन्होंने कही है साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में सुमंत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया. कहा कि जबसे उन्होंने काम छोड़ा है, तब से प्रबंधन द्वारा उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं. उनके कार्यकाल में प्रबंधन में काम करने वाली लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती थी. जिन लड़कियों का जिक्र किया जा रहा है उन्हें वे नहीं पहचानते ना ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी की गई है. उन्होंने उन लड़कियों को सामने लाने की बात कही है, जिनका जिक्र एफआईआर में किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही