Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया में निःशुल्क योग कक्षा का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : अमृत नगर में निःशुल्क योग कक्षा का उद्घाटन पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया. मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह का स्वागत योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने किया. पूर्व विधायक ने कहा कि जिस कदर आदित्यपुर गम्हरिया में प्रदूषण बढ़ा है लोगों की आयु सीमा घटती जा रही है. ऐसे में योग हमें निरोग रखने में कारगर साबित होगा. हमने कोरोना में भाई खोया है, मेरे जैसे कइयों ने माता-पिता, बेटा, भाई खोया है. इसलिए हमें खुद की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेना जरूरी है. आज टाटा स्टील के एमडी कह रहे हैं कि इंडस्ट्रियल टाउन जरूरी है, हमें लोगों के स्वास्थ्य और अधिकार से मतलब नहीं, हम स्टील बनाते हैं, बेचते हैं, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : स्कॉटिश">https://lagatar.in/jharkhands-aadya-budhia-becomes-champion-in-scottish-open/">स्कॉटिश

ओपन में झारखंड की आद्या बुधिया बनी चैंपियन
उन्होंने कहा कि हमारे अनुसार ग्रेटर जमशेदपुर बनना चाहिए था, जिसमें आदित्यपुर को भी शामिल करना चाहिए था. उन्होंने मौजूद लोगों को एक और आंदोलन के लिये तैयार रहने का आह्वान किया. योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी यादव ने बताया कि योग से मोटापा, डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है. वे यहां योग क्लास लगाकर समाज को निरोगी बनाने का कार्य करेंगे. मौके पर रतन लाल गुप्ता, राम पूजन राही, मनबोध शर्मा, योग कक्षा के जिला संयोजक राम कुमार मिश्रा, आदित्य वाजपेयी, प्रफुल्ल कुमार सिन्हा, सुदर्शन सिंह, विजय शंकर सिंह, शिव दत्त पंडित, राम गहन पांडेय, सुनील कुमार मेहता, मिथिलेश शर्मा, सुरेश सिंह, मुंशी साह, विपिन प्रसाद, विजय कुमार चौधरी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही