Search

 
 
 

आदित्यपुर : महिला की जमीन पर पूर्व विधायक का अंगरक्षक जबरन बनवा रहा मंदिर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरकारी जमीन खरीदना जुलुमटांड की महिला सीमा देवी को महंगा पड़ रहा है. सीमा देवी सरकारी जमीन खरीद कर बुरी फंसी हैं. पीड़ित महिला सीमा देवी ने वर्ष 2014 में एक व्यक्ति से 2.60 हजार में उक्त व्यक्ति के कब्जे वाली सरकारी जमीन 2 कट्ठा खरीदी और सोची जब पैसे होंगे तक घर बनाएंगी. लेकिन अब जमीन पर एक दबंग व्यक्ति कब्जा कर जबरन उस पर मंदिर बना रहा है. दबंग व्यक्ति क्षेत्र के एक बड़े आदमी का अंगरक्षक है. इसके बाद पीड़ित महिला इंसाफ मांगने आदित्यपुर थाना पहुंची. उसने बताया कि उसके पति को लकवा मार दिया है जिसके इलाज में सारे पैसे खर्च हो रहे हैं जिससे उसके पास घर बनाने के पैसे नहीं बच पा रहे हैं. ऐसे में बस्ती के ही अजय सिंह नामक व्यक्ति ने जमीन पर मंदिर निर्माण के लिए पीलर गाड़ दिए हैं. इसे भी पढ़ें :आईएमए">https://lagatar.in/dr-anant-sinha-became-the-president-of-ima-hospital-board-of-india-of-jharkhand/">आईएमए

हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया ऑफ झारखंड के अध्यक्ष बने डॉ अनंत सिन्हा

इंसाफ के लिए थाने का लगा रही चक्कर

उन्होंने बताया कि आधा कट्ठा जमीन उन्होंने मंदिर के लिए छोड़ दिया है मगर उनकी नजर समूचे जमीन पर है. सीमा देवी ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक अरविंद सिंह से भी की है. इसपर उन्होंने अपने अंगरक्षक अजय सिंह को फटकार भी लगाई थी, मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उल्टे उसके साथ मारपीट करवा दिया. थक कर उन्होंने थाने का शरण लिया है. थाना प्रभारी ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया है, मगर थाना प्रभारी के बुलावे के बाद भी अजय सिंह थाने नहीं पहुंचा. महिला इंसाफ को लेकर थाने का चक्कर लगा रही है. उसने रो-रोकर सारी बात मीडिया कर्मियों को बताया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-committee-formed-for-convocation-of-kolhan-university-many-deans-got-responsibility/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिये बनी कमेटी, कई डीन को मिली जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही