Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने टैंकर से जलापूर्ति कर जल सेवा की शुरुआत की

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जन सहयोग से शुक्रवार को 15000 लीटर के टैंकर से जल सेवा का शुभारंभ किया. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी क्षेत्रों में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए टैंकर से पानी दिया जा रहा है. जल सेवा की शुरुआत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 अंतर्गत जानकी अपार्टमेंट से की गई है. बता दें कि वार्ड 17 ड्राई जोन घोषित है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अपार्टमेंटवासियों को फ्री जल सेवा नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत करीब 150 से अधिक अपार्टमेंट और टाउनशिप है, जहां के लोग घोर जल संकट से गुजर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crack-in-the-wall-of-hods-chamber-of-physics-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के फिजिक्स विभाग के एचओडी के चेंबर की दीवार में आई दरार

अपार्टमेंटवासियों को भी मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि आदित्यपुर विकास समिति जल सेवा के माध्यम से बस्तियों के साथ-साथ अपार्टमेंटवासियों/ फ्लैटवासियों को भी सुविधा प्रदान करेगी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कल प्रशासक/ अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम से मिलेगा. जल सेवा शुभारंभ के मौके पर जानकी अपार्टमेंट के प्रबुद्ध नागरिकों सहित समाजसेवी वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, देव प्रकाश, संतोष कुमार सिंह, अनुपमा चौबे, बबली त्यागी, कुसुम अग्रवाल, नेहा मिश्रा, संगीता सारंगी, निवेदिता साहू, ज्योति पांडे, नंदिता घोष, राजीव पांडे, उमेश भगत, जगन्नाथ सरकार, संचिता राय, कुमुद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-utkal-swabhiman-diwas-cum-madhusudan-jayanti-mani-in-oriya-language-and-literature-department/">चाईबासा

: उड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग में उत्कल स्वाभिमान दिवस सह मधुसूदन जयंती मनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही