Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने वार्ड 32 में कराई सफाई

Advertisement
Advertisement
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 32 स्थित रोड नंबर 17 और 18 के बीच गली में पिछले डेढ़ साल से खुले में सीवरेज बह रहा है. इसकी सफाई बुधवार नगर परिषद(नप) के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह आगे आये हैं. उन्होंने अहले सुबह नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ सफाई अभियान की शुरुआत की. बता दें कि नगर निगम के वार्ड 32 का हाल डेढ़ वर्षों से बुरा है. यहां के लोग पिछले डेढ़ साल से नारकीय जीवन जी रहे हैं. वार्ड के दो रोड के बीच की गलियों में खुले में सीवरेज का मल मूत्र बह रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workers-of-pm-awas-yojana-demanded-to-fulfill-the-order-of-departmental-minister/">चाईबासा

: पीएम आवास योजना के कर्मियों ने विभागीय मंत्री के आदेश को पूरा करने की मांग की

गली की स्थिति बद से बदतर बनी

वहां के लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई थी लेकिन हमलोगों की बातें नहीं सुनी जा रही थी, इसकी वजह से नारकीय जीवन से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था. वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले रोड नंबर 17 और 18 के बीच की जो गली है उसकी स्थिति बद से बदतर बनी हुई है. बुधवार को सफाई अभियान की शुरुआत के बाद पुरेंद्र ने कहा कि ये इनका गृह वार्ड है लेकिन पिछले पांच साल से वे दायित्व में नहीं थे जिसकी वजह से यहां की स्थिति बदतर हो गई थी. जिसे अब वे दुरुस्त कर के ही दम लेंगे. उनके साथ वार्ड निवासी समाजसेवी बैजू यादव और देव प्रकाश देवता भी इस अभियान में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-invitation-to-accident-giving-potholes-on-the-road/">नोवामुंडी

: सड़क पर बने गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही