Search

 
 
 

आदित्यपुर: आई टाइप से लापता ट्रांसपोर्टर शक्ति सिंह का मिला सुराग, किसी मामले में ले गई है क्योंझर पुलिस

 
Adityapur: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आई टाइप निवासी शक्ति सिंह के नाटकीय ढंग से गायब मामले का सुराग पुलिस को मिल गया है. वे सुरक्षित हैं और ओडिसा पुलिस की कस्टडी में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें क्योंझर पुलिस गिरफ्तार कर अपने लेकर गई है. हालांकि इस संबंध में आदित्यपुर थाना पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-bike-collided-with-power-pole-bike-rider-going-to-in-laws-house-dies/">चांडिल:

बिजली खंभे से टकराई बाइक, ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

परिजन क्योंझर के लिये निकले

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर शक्ति सिंह के खिलाफ क्योंझर थाने में कोई मामला चल रहा था, जिसके बाद गुरुवार सुबह क्योंझर थाने की पुलिस उन्हें एस टाइप के समीप से उस वक्त गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, जब वे मॉर्निंग वॉक के लिये निकल रहे थे. रात भर आदित्यपुर थाना पुलिस ट्रांसपोर्टर के लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी रही. सूचना मिलते ही परिजन क्योंझर के लिये निकल चुके हैं.

अपहरण मानकर कल दिनभर परेशान रहे परिजन

इससे पूर्व ट्रांसपोर्टर के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना को परिजन अपहरण मान रहे थे और गुरुवार दिन भर परेशान रहे. ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही डिप्टी मेयर ने ट्रांसपोर्टर के परिजनों को सूचना दी और उन्हें क्योंझर के लिये रवाना किया. वैसे ट्रांसपोर्टर के खिलाफ क्या मामला है इसका खुलासा नहीं हो सका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही