Search

Adityapur : आजाद हिंद ए सरकार का स्थापना दिवस मनाया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : हुकूमते आजाद हिंद ए सरकार की स्थापना दिवस पर सोमवार को आदित्यपुर स्थित सुभाष चौक उनकी प्रतिमा के समक्ष तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया. इसमें स्कूली बच्चे शामिल हुए. यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष मंच द्वारा आयोजित किया गया. झंडोत्तोलन नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अनुयायी समाजसेवी शेखर डे ने किया. मौके पर मंच के अध्यक्ष पीके नंदी, मंच की कोषाध्यक्ष संध्या प्रधान, मंच सचिव नीतीश मणि तिवारी, अजंता सेन, दिलीप मंडल, एस प्रमाणिक, कमल दास, सीताराम लोहरा मौजूद रहे. अध्यक्ष पीके नंदी ने बताया कि 21 अक्टूबर को हर वर्ष आजाद हिंंद सरकार का स्थापना दिवस मनाया जाता है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेताजी सुभाष मंच के तरफ से यह आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-program-organized-on-the-foundation-day-of-azad-hind-fauj/">Ghatshila

: आजाद हिंद फौज की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp