Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इच्छापुर ग्वालपाड़ा में नाली निर्माण का शिलान्यास

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वार्ड नंबर 24 स्थित इच्छापुर ग्वालपाड़ा में 5 लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा. वर्षों पुरानी मांग के मद्देनजर नाली का निर्माण कराया जा रहा है. इसका शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय पार्षद धीरेन महतो ने वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया. पार्षद ने बताया कि ग्वालपाड़ा के लोग वर्षों से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन जगह के अभाव में नाली नहीं बन पा रही थी. नाली के बिना लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए कम जगह में ही ह्यूम पाइप नाली का प्रस्ताव पारित कराकर अब वहां नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्वालपाड़ा के लोगों में हर्ष है. इसका लाभ करीब 100 परिवारों को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-dedicated-to-make-the-100th-edition-of-prime-ministers-mann-ki-baat-special-wall-painting-inaugurated/">जमशेदपुर

: प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटे भाजपाई, वॉल पेंटिंग का किया लोकार्पण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही