Search

 
 
 

Adityapur : आदित्यपुर बस्ती के मसना हड़गडी स्थल की घेराबंदी का शिलान्यास

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बस्ती के मसना हड़गडी स्थल की घेराबंदी का निर्माण के लिए शनिवार की शाम जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिलान्यास किया. साईं कंस्ट्रक्शन द्वारा 74 लाख की लागत से घेराबंदी का निर्माण किया जा रहा है. जिला परिषद के फंड से इस मसना स्थल की करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन की घेराबंदी की जाएगी. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-said-women-should-unite-and-raise-their-voice-for-their-dignity-and-respect/">कल्पना

सोरेन ने कहा, अपने मान सम्मान के लिए महिलाएं संगठित होकर आवाज बुलंद करें
यह घेराबंदी नगर निगम की एसटीपी स्थल के लिए आधा एकड़ जमीन को छोड़कर की जाएगी. इस योजना को तत्कालीन मुख्यमंत्री और क्षेत्र के विधायक चंपाई सोरेन ने मंजूरी दी थी. शिलान्यास होने से आदित्यपुर बस्तीवासियों के चेहरे खिल गए. उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित योजना आज धरातल पर उतर रही है. इसे भी पढ़ें : केशव">https://lagatar.in/keshav-mahato-kamlesh-said-opposition-is-fielding-the-army-of-moneylenders-in-jharkhand/">केशव

महतो कमलेश ने कहा, झारखंड में विपक्ष उतार रहा धनकुबेरों की फौज  
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के अलावा आदित्यपुर बस्ती आदिवासी कल्याण समिति के बबलू हायबुरु, अमर लियांगी, मधु बिरुली, संजीव हेम्ब्रम, सनातन हेम्ब्रम, डिंपल लामाय, बुदुराम मुदैय्या, डोको चाकी, दीकू राम मांझी, दुर्गा महतो, प्रकाश पूर्ति, सावन सोय आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/federation-of-all-trade-team-visited-upper-bazaar-inquired-about-the-condition-of-shopkeepers/">

 फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार की टीम ने अपर बाजार का दौरा  किया, दुकानदारों का हाल चाल जाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही