Search

 
 
 

आदित्यपुर : फरवरी 2022 में हुआ सड़क निर्माण का शिलान्यास, अब तक नहीं हुआ शुरू

 
  • 19 दिसंबर को ठेकेदार को हुई है नोटिस, लोग मिलेंगे मंत्री से
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को मंत्री चम्पई सोरेन ने समीक्षा बैठक कर जमकर क्लास लगाई थी. मंत्री ने शिलान्यास कर कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देकर काली सूची में डालने का आदेश दिया है. इस कार्रवाई के बाद मांझी टोला के लोगों ने आगे आकर आज एक मामला उठाया है, जिसमें वहां के लोगों ने बताया कि मांझी टोला में फरवरी 2022 में मंटू मैदान से खरकई नदी तट तक सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण करने का शिलान्यास हुआ था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-110-beneficiaries-applied-for-abua-housing-in-the-gram-sabha-in-jamkundia/">किरीबुरु

: अबुआ आवास हेतु जामकुंडिया में ग्राम सभा में 110 लाभुकों ने दिया आवेदन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-22-Shilanyas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यह कार्य सरकार की 15वें वित्त की राशि से होना था. लेकिन अब तक सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ है. वहां के लोगों ने बताया कि उनकी शिकायत पर नगर निगम प्रबंधन के द्वारा 19 दिसंबर 2023 को ठेकेदार को नोटिस भी जारी हुआ है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है. यहां के लोगों ने अब इस बात की शिकायत सीधे मंत्री चम्पई सोरेन से करने की बात कही है. मांझी टोला के लोगों ने बताया कि आदित्यपुर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक से मांझी टोला बस्ती नदी किनारे तक दो साल से सड़क क्षतिग्रस्त है. इससे लोगों को बरसात का मौसम हो या अन्य मौसम सब दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही