Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी के छात्र छिनतई के मामले में चार गिरफ्तार, सामान बरामद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी में अध्ययनरत धनबाद के छात्र विकास कुमार महतो से 12 सितंबर की रात चार युवकों ने चाकू का भय दिखाकर मोबाइल व पैसे की छिनतई कर ली थी. इस घटना का 24 घंटे के अंदर आरआईटी पुलिस ने खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बनतानगर निवासी अविनाश मुखी, नितेश गोप उर्फ करिंग, वासुदेव गिरी और सोनू कुमार गौड़ शामिल है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो चाकू और लूटे गए समान बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि छिनतई के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित छात्र ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने पहले अविनाश और नितेश को गिरफ्तार किया जिसके बाद अन्य आरोपियों को पकड़ा गया. बता दें कि इच्छापुर रेल लाइन के पास से आरोपियों ने विकास कुमार महतो से मारपीट कर छिनतई कर ली थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-junior-girls-basketball-team-of-dav-nit-will-go-to-noida/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी की जूनियर छात्राओं की बास्केटबॉल टीम जाएगी नोएडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही