Search

 
 
 

आदित्यपुर : विहंगम योग संत समाज का चार दिवसीय नेत्र जांच शिविर 28 अगस्त से

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था विहंगम योग संत समाज द्वारा चार दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर बिष्टुपुर स्थित जुबली रोड में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित होगी. इस शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय की चिकित्सीय टीम द्वारा 4 दिनों तक नेत्र जांच, मोतियाबिंद जांच के उपरांत ऑपरेशन कराकर मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा. यह जानकारी विहंगम योग के झारखंड परामर्शक नगीना प्रसाद सिंह, कोल्हान युवा विंग के नीरज मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी है. इसे भी पढ़े : चिरिया">https://lagatar.in/chiriya-on-the-verge-of-collapsing-coastal-houses-due-to-flood-erosion-in-koyna-river/">चिरिया

: कोयना नदी में आई बाढ़ के कटाव से तटवर्ती घर धंसने के कगार पर

6 सितंबर को किया जाएगा पौधरोपण

अधिकारियों ने नेत्र रोगियों को मास्क के साथ अपना-अपना आधार कार्ड जांच के दौरान लाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 सितंबर को विहंगम योग संत समाज द्वारा पूरे देश व विदेशों में एक साथ ट्री कैम्पेन के तहत मिशन अर्थ प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-city-council-carried-out-cleanliness-campaign-from-jmp-chowk-to-bus-stand/">चाईबासा

: नगर परिषद ने जेएमपी चौक से बस स्टैंड तक चलाया स्वच्छता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही