Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार पीडीएस दुकानदार निलंबित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर "पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने जिले के गम्हरिया एवं आदित्यपुर के सात पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्य में असंतोषजनक प्रगति के मद्देनजर कई पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज जारी किया गया है. इसके साथ ही अगले दो दिन सुधार करते हुए कार्य में प्रगति लाकर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है. बता दें कि पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा अंतर्गत संचालित कार्य में लापरवाही/कोताही बरतने के कारण कुल चार पीडीएस दुकानदारों को निलंबित किया जा चुका है. जबकि अब तक 217 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-caught-with-wildlife-worth-crores-released-on-bail/">जमशेदपुर

: करोड़ो रुपये के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई महिला जमानत पर रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही