Search

 
 
 

आदित्यपुर : हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का हुआ चयन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नेशनल स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली और मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन हुआ है. आगामी 6 से लेकर 11 जून तक आयोजित होने वाले इन प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता का परचम लहराने को लेकर छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएवी एनआईटी के प्रिंसिपल ओपी मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ambulance-collided-with-xylo-car-then-overturned-the-car/">चांडिल

: जायलो कार से टकराई एंबुलेंस, फिर कार के ऊपर पलटी

प्रिंसिपल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीन छात्र श्रेयस प्रधान, रोशन कुमार यादव और देवेश कुमार परफॉर्म करेंगे. उन्होंने बताया कि श्रेयस प्रधान एवं रोशन कुमार यादव 11वीं के छात्र हैं, जबकि देवेश कुमार 12वीं का छात्र है. वही मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12वीं का छात्र आशीष झा परफॉर्म करेगा. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा जताया कि चयनित सभी छात्र स्कूल का नाम रौशन करेंगे. बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारों स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं. अकेले डीएवी के 950 स्कूल के छात्र शिरकत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही