Search

Adityapur : 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में कैंसर का मुफ्त ऑपरेशन

  • मुखी समाज की महिला हुई लाभान्वित
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कैंसर मिटाओ अभियान के तहत 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल ने मुखी समाज की महिला लक्ष्मी देवी का कैंसर का सफल ऑपरेशन मुफ्त में किया. डॉ ओपी आनंद ने बताया कि मरीज लक्ष्मी देवी (47 वर्ष) आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. उसका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में कैंसर मुक्त समाज मिशन दस्तक के तहत किया गया. उनका अस्पताल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर मुफ्त इलाज भी करता है. उनके अस्पताल के पास विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ की टीम है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mickey-dubey-becomes-sawan-queen-in-sarva-samajs-sawan-milan/">Jamshedpur

: सर्व समाज के सावन मिलन में मिकी दुबे बनी सावन क्वीन
जिस मरीज को किसी नियम के कारण सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिल पाता है उसका अस्पताल की ओर से हरसंभव मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा दिया जाता है. इसी के तहत 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ ओपी आनंद ने इलाज की स्वीकृति प्रदान की और 2 अगस्त को लक्ष्मी देवी का मुफ्त कैंसर का ऑपरेशन 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में सफलता पूर्वक किया गया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-sent-three-youths-accused-of-attack-on-builders-caretaker-to-jail-one-car-seized/">Adityapur

: बिल्डर के केयरटेकर पर हमले के आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, एक कार जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp