Search

 
 
 

आदित्यपुर : 1 अगस्त से जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने की तैयारी में जुटा नगर निगम, टाटा स्टील की बिजली लेने का हुआ निर्णय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को देर शाम मंत्री चंपई सोरेन के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर एक बैठक नगर निगम कार्यालय में हुई. इसमें 1 अगस्त से जिंदल कंपनी को सम्पूर्ण आदित्यपुर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को हैंडओवर लेने से पूर्व औपचारिकता के संबंध में चर्चा की गई. साथ ही साथ पावर कटअप के समस्या के निराकरण हेतु टाटा स्टील यूआईएसएल से पावर लेने का निर्णय लिया गया. जिसमें टाटा स्टील के टैरिफ रेट एवं कनेक्शन लेने हेतु अन्य औपचरिताओं की जानकारी ली गई. साथ ही सोमवार को एक संयुक्त टीम का गठन का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश प्रशासक ने दिया, ताकि कनेक्शन लेने से पूर्व की वस्तु स्थिति का सही जायजा लिया जा सके. अपर नगर आयुक्त द्वारा रेवेन्यू के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को बिजली के व्यय एवं वाटर टैक्स का असेसमेंट करने का निर्देश दिया, ताकि इस पर होने वाले व्यय की सही जानकारी हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-members-of-snatching-gang-arrested-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

अवैध कनेक्शन के सर्वे का दिया निर्देश

जूडको के डीजीएम को हैंडओवर से पूर्व विभागीय स्तर पर एक मीटिंग आयोजित करने का आदेश दिया गया, ताकि आगे की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके. पीएचईडी के द्वारा जेबीवीएनएल के बकाया राशि का भी मामला उठा. जिस पर प्रशासक ने विभागीय मीटिंग के बाद एनओसी लेने हेतु भुगतान का निर्णय लेने की बात कही. अवैध कनेक्शन के सर्वे हेतु कर संग्रहण एजेंसी स्पैरो स्पॉट टेक को निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के कनिया अभियंता (सिविल मैकेनिकल), जुस्को के प्रतिनिधि, जिंदल के जीएम, नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, यूआईएस अजय कुमार, कनीय अभियंता रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही