Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर सदर अस्पताल में फल वितरण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार एवं रेडक्रॉस सचिव देवाधिदेव चटर्जी द्वारा सभी इंडोर वार्ड में इलाजरत मरीजों के बीच फल के पैकेट का वितरण किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने विभिन्न वार्ड में इलाजरत मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया. डॉक्टर विजय कुमार ने टीबी मरीजों तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने की योग्यता रखने वाले मरीजों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fir-against-two-rajasthan-mlas-for-threatening-to-kill-kharge/">रांची

: खड़गे को जान से मारने की धमकी के खिलाफ राजस्थान के दो विधायकों पर एफआईआर
निरीक्षण क्रम में उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स को सभी मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा समय पर दवा उपलब्ध कराने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर डीपीएम निर्मल दास, अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार, डॉक्टर खेलाराम समेत विभिन्न डॉ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही