Search

 
 
 

आदित्यपुर : एआईसीसी महासचिव से मिले फुलकांत, 14 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों की स्थिति पर हुई चर्चा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नई दिल्ली में मंगलवार को सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा अपने समर्थकों संग एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर से मिले. करीब आधे घंटे की मुलाकात में फुलकांत झा ने उनसे कोल्हान की 14 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-scam-in-pms-residence-middlemen-withdraw-wages-from-beneficiaries-account/">गिरिडीह

: पीएम आवास में घपला, बिचौलियों ने लाभुकों के खाते से निकाल ली मजदूरी की राशि

10 सीट पर प्रत्याशी देने की मांग

झा ने तारिक अनवर को प्रत्येक सीट की वस्तुस्थिति से अवगत कराया और आने वाले लोकसभा चुनाव में कोल्हान में कांग्रेस पार्टी की स्थिति से अवगत कराया. वहीं विधानसभा चुनाव में इस बार कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहतर रहने की जानकारी दी. फुलकांत झा ने 10 सीट पर प्रत्याशी देने की मांग भी की. फुलकांत झा के साथ मनबोध शर्मा, संगीता वर्मा, कृष्णा कालिंदी, शिव दयाल सुंडी डेलीगेट में मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-abvp-pays-tribute-to-former-national-organization-minister/">देवघर

: अभाविप ने दी पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही