Search

आदित्यपुर : अधर में अटकी योजनाओं को लेकर पार्षदों में रोष, नगर आयुक्त को दी गई धरने की चेतावनी

Adityapur :  आदित्यपुर नगर निगम द्वारा एक वर्ष पूर्व बोर्ड में पारित हर वार्ड के लिए 50-50 लाख रुपए की योजनाएं अधर में अटकी है. इस निर्णय के आलोक में नवंबर 2021 में सभी वार्ड के लिए करीब 1.75 करोड़ रुपए की योजनाओं का टेंडर भी निकाला गया. लेकिन प्राक्कलन में त्रुटियों की वजह से टेंडर स्थगित हो गया. हालांकि, बाद में सभी योजनाओं का रीटेंडर भी कराया गया लेकिन आज तक इन सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया गया है. वहीं, इस बात को लेकर पार्षदों में रोष है. सोमवार को वार्ड 18 के पार्षद रंजन सिंह और वार्ड 15 के पार्षद डॉ. नथुनी सिंह ने अपर नगर आयुक्त से मिल इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की. साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त को मांग पत्र भी सौंपा गया है. इसे भी पढ़े : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-illegal-sand-lifting-from-under-the-pillar-making-the-bridge-weak/">देवघर

: पिलर के नीचे से अवैध बालू का उठाव, पुल को बना रहे कमजोर

कई योजनाओं को धरातल पर उतारने में अतिक्रमण बन रही बाधा

पार्षद रंजन सिंह ने अपर नगर आयुक्त को यह चेतावनी दी है कि अगर 20 दिन में इन सभी योजनाओं पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो एक जून से नगर निगम के सामने वह टेंट गाड़कर धरना देंगे. वहीं, पार्षद रंजन सिंह ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के अब नौ माह शेष बचे हैं. ऐसे में अगर वार्ड में विकास कार्य नहीं हुआ तो होने वाले चुनाव में जनता को क्या मुंह दिखाएंगे. इस संबंध में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि टेंडर हो चुका है. कई योजनाओं का टेंडर राशि की उपलब्धता को देखते हुए किया जा रहा है. कई योजनाओं को धरातल पर उतारने में अतिक्रमण भी बाधा बन रही है. इसे दूर कर योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा. इसे भी पढ़े : ज्ञानवापी">https://lagatar.in/court-will-decide-on-may-10-the-new-date-of-survey-in-gyanvapi-masjid/">ज्ञानवापी

मस्जिद में सर्वे की नयी तारीख 10 मई को तय करेगी अदालत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//