Search

 
 
 

आदित्यपुर : गेल गैस इंडिया के पाइप लाइन को अन्य एजेंसियां कर रही है क्षतिग्रस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गेल गैस इंडिया का पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, अब उसके पाइप लाइन को सीवरेज, जलापूर्ति और बिजली केबल बिछाने वाली एजेंसी के लोग जहां-तहां क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. नगर निगम के अपर नगर आयुक्त हर समीक्षा बैठक में एजेंसियों को निर्देश देते हैं कि आपस में समन्वय बिठाकर काम करें. बावजूद इसके एजेंसियों के बीच समन्वय का अभाव देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cat-will-run-tricolor-campaign-at-every-house-across-the-country/">जमशेदपुर

: कैट देश भर में चलाएगा हर घर तिरंगा अभियान

चेतावनी पट्टी बिछाने के बावजुद क्षतिग्रस्त किया जा रहा है पाइपलाइन

गेल इंडिया के अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि विभिन्न भूमिगत काम करने वाली एजेंसियों के द्वारा गेल गैस इंडिया द्वारा बिछाये गये पाइप लाइन को जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि गेल गैस द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद उस पर चेतावनी पट्टी बिछायी गई है इसके अलावा ऊपरी सतह पर मार्कर लगाए गए हैं, बावजूद इसके जेसीबी मशीन से एजेंसियों द्वारा गैस लाइन को पूरी तरह से उखाड़कर फेंक दिया जा रहा है. यदि इन पाइप लाइन में गैस की सप्लाई चालू होती तो बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हो सकती थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही