: ध्वस्त होने के कगार पर चित्रेश्वर धाम का प्रवेश द्वार
मुख्यमंत्री ने किया था ऑनलाइन शिलान्यास
गम्हरिया प्रखंड के आठ पंचायत के 35 गांव के 3700 हेक्टेयर भूमि को पाइप लाइन से सिंचित करने की योजना को हरी झंडी देते हुए 29 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया था. जो अब धरातल पर उतर रही है. खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद बताते हैं कि यह योजना खरकई मेगा लिफ्ट योजना के नाम से संचालित होगी. इस पर 144 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इस कार्य को विश्वस्तरीय एजेंसी साउथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन बना रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-drinking-water-supply-stalled-in-10-villages-of-chhotanagara-panchayat/">किरीबुरू: छोटानागरा पंचायत के 10 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप
गजिया में पम्प हाउस से होगा लिफ्टिंग, जयकान से होगा डिस्ट्रीब्यूट
इस योजना का क्रियान्वयन गजिया बराज से होगा. इसके लिए गजिया में पम्प हाउस का निर्माण किया जा रहा है. गजिया पम्प हाउस से जयकान तीन किलोमीटर तक मेन पाइप लाइन बिछाया जाएगा. पम्प हाउस से लिफ्टिंग कर पानी जयकान भेजा जाएगा. वहां से करीब 188.12 किलोमीटर का डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन से खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/jharkhand-is-not-true-on-the-criteria-of-development/">विकासके मापदंड पर झारखंड खरा नहीं
गजिया में स्थापित हुआ है किसान प्रशिक्षण केंद्र
[caption id="attachment_567587" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद.[/caption] खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने कहा कि किसानों को केवल सिंचाई के लिए पानी नहीं, बल्कि इन्हें आधुनिक कृषि की ट्रेनिंग भी देने की योजना है. इसके लिए गजिया में किसान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है. यही नहीं यहां किसानों को मिट्टी जांच की भी सुविधा मिलेगी. किसान मिट्टी की जांच के बाद यह तय करेंगे कि उन्हें किस समय कौन सी फसल उगानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-lobin-reached-the-assembly-with-a-stiletto-said-hemant-government-does-not-listen-to-us/">बजट
सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती
गजिया से सीतारामपुर डैम में 2024 से मिलेगा पानी
सीतारामपुर डैम को पेयजलापूर्ति में सहयोग के लिए पानी लेवल बनाये रखने को लेकर गजिया से स्काडा सिस्टम (पाइप बिछाकर लिफ्ट कर पानी भेजना) के जरिये पानी सीतारामपुर डैम में भेजा जायेगा. इस योजना का टेंडर किया गया है. इसी वर्ष इस सिस्टम को धरातल पर उतारा जाएगा. कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने बताया कि गजिया बराज राइट केनाल से सिंचाई की जायेगी, जबकि लेफ्ट केनाल में पाइप लाइन के माध्यम से पानी लिफ्ट कर सिंचाई तथा सीतारामपुर डैम में पानी दिया जाएगा. इसके लिए दो लाइन बिछाई जाएगी और इसे संचालित करने के लिए दो-दो मोटर लगाये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-mla-kushwaha-shashibhushan-mehta-raised-the-issue-of-panki-communal-incident/">बजटसत्र : विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांकी सांप्रदायिक घटना का उठाया मामला

Leave a Comment