Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गौड़ सेवा संघ की गम्हरिया प्रखंड इकाई का गठन, दिलीप गौड़ बने अध्यक्ष

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गौड़ सेवा संघ की गम्हरिया प्रखंड इकाई का गठन किया गया. रविवार को संघ की केंद्रीय इकाई का सम्मेलन आसंगी गांव में केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन में पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष अशोक गौड़ और सचिव मुरली प्रधान उपस्थित थे. सम्मेलन के दौरान गम्हरिया इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष दिलीप गौड़, सचिव निताई प्रधान, कोषाध्यक्ष सुजीत प्रधान, उपाध्यक्ष चिन्तामणि प्रधान और परमानंद प्रधान, सह सचिव पृष्टि प्रधान और निताई प्रधान को चुना गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-congressmen-attacked-the-central-government-by-holding-a-street-meeting/">मनोहरपुर

: कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर किया हमला

समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित व संगठित होना आवश्यक

चतुर्भुज प्रधान ने कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित और संगठित होना आवश्यक है. केंद्रीय महासचिव पिटोवास प्रधान ने कहा कि सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए संघ का युवा, महिला, बुद्धिजीवी और उच्च पदाधिकारियों की इकाई गठित कर समाज के हरेक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. मौके पर हरे कृष्णा प्रधान, मेबु प्रधान, काशीनाथ प्रधान, सूरज गौड़, सुशील प्रधान, मनोज गौड़, पवित्र महाकुड़, घनश्याम महाकुड़ आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही