Search

 
 
 

Adityapur : गम्हरिया सीडीपीओ का दुर्घटना में टूटा हाथ, सुपरवाइजर व अन्य घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप रविवार को ऑटो और बाइक सवार के बीच हुए टक्कर में गम्हरिया प्रखंड की सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, सुपरवाइजर राधा व एक अन्य महिला घायल हुई हैं. इस घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है. सभी घायलों को पहले सीएचसी गम्हरिया ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया है. उक्त घटना में सीडीपीओ के दोनों हाथ टूट गए हैं. इसे भी पढ़ें :  Baharagora">https://lagatar.in/baharagora-the-women-present-were-angry-due-to-non-availability-of-online-registration-of-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Baharagora

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन निबंधन नहीं होने से उपस्थित महिलायें हुई नाराज
बताया जा रहा है कि सीडीपीओ झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के काम से ऑफिस जा रही थी तभी यह घटना हुई. सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, सुपरवाइजर राधा व अन्य एक ऑटो में सवार होकर गम्हरिया की ओर जा रही थी. टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप ऑटो की बाइक सवार के साथ टक्कर हो गयी. जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सीडीपीओ, सुपरवाइजर व अन्य के साथ बाइक सवार भी घायल हो गया . मौके से गुजर रहे पूर्व पार्षद सचिन कुमार ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. इधर सूचना मिलते ही अदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया बीडीओ ने भी अपनी गाड़ी भिजवाई मगर उससे पहले सीडीपीओ को टीएमएच ले जाया जा चुका था. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-health-checkup-of-126-people-done-in-congress-partys-baridih-camp/">Jamshedpur

: कांग्रेस पार्टी के बारीडीह शिविर में 126 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही