Search

 
 
 

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने भूमि सम्मान मिलने पर उपायुक्त को दी बधाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने बुधवार को राष्ट्रपति द्वारा "भूमि सम्मान" से सम्मानित सरायकेला उपायुक्त का उनके कार्यालय में स्वागत किया. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक्त अरवा राजकमल व एडीसी सुबोध कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट किया. बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कई राज्यों के सचिवों और कई जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया था. इसमें सरायकेला जिले के डीसी अरवा राजकमल को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में 100 फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था. सरायकेला-खरसावां जिला की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह सम्मान ग्रहण किया था. सम्मान समारोह में एडीसी सुबोध कुमार भी उपस्थित थे. उपायुक्त एवं एडीसी को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-joint-unions-hold-meeting-at-guava-club-regarding-protests/">नोवामुंडी

: विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त यूनियनों ने गुवा क्लब में की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही