Search

 
 
 

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने वार्ड 32 में टैंकर से कराई जलापूर्ति

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा वार्ड 32 में 15 हजार लीटर के टैंकर से बुधवार को पेय जलापूर्ति की गई. वैसे इन दिनों वार्ड में पानी की किल्लत हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर समिति ने पानी का टैंकर भेज कर पानी उपलब्ध कराया. समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वार्ड 32 के रोड नंबर 18 और 15 में डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर जलापूर्ति व्यवस्था कराई गई थी. जिससे रोड नंबर- 15, 16, 17, 18 में जलापूर्ति हो रही थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व बोरिंग में खराबी आ जाने के कारण जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसी कारण टैंकर से जलापूर्ति कराई जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-launched-public-relations-campaign/">चाईबासा

: भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जुस्को से पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग

उन्होंने बताया कि नगर निगम के प्रशासक से वार्ड-32 में चार और डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन से शेष बचे हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति कराने की मांग की गई है. इससे पूरे वार्ड में डीप बोरिंग से घर-घर जलापूर्ति हो सकेगी. पुरेंद्र नारायण ने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग नगर निगम प्रशासक से की है. टैंकर से जलापूर्ति कराने में देव प्रकाश देवता, सनोज ठाकुर, लक्ष्मी तिवारी, अरविंद कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही