Search

 
 
 

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम के 40 सफाई कर्मियों तथा सुपरवाइजर को सम्मानित किया. आदित्यपुर रोड नंबर-16 में आयोजित कार्य्रकम में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सिटी मैनेज लेमानसू कुमार एवं अजय कुमार ने सभी को अंग वस्त्र एवं उपहार प्रदान किया. सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने कहा कि नगर निगम अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद के नेतृत्व में आदित्यपुर को स्वच्छ और विकसित बनाने के संकल्प के साथ अपने सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्य कर रही है. इस कार्य में आम जनता का सहयोग भी अपेक्षित है. उन्होंने सफाई सेवा कर्मियों के सम्मान के लिए संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा. उन्होंने आदित्यपुर के सभी सम्मानित नागरिकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों को अपना कचरा सौंपने या डस्टबिन में कचरा फेंकने का अनुरोध किया. लोगों से यत्र-तत्र कचरा न फेंकने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fun-world-disney-land-will-start-from-july-30-in-railway-high-school-ground/">चक्रधरपुर

: रेलवे हाई स्कूल मैदान में 30 जुलाई से शुरू होगा फन वर्ल्ड डिजनी लैंड

आदर्श वार्ड बनाने की कवायद तेज

सिटी मैनेजर अजय कुमार ने कहा कि सापड़ा में डब्ल्यूटीपी के निर्माण हेतु वन विभाग से एनओसी प्राप्त हो चुका है, उम्मीद है कि 18 महीने में डब्ल्यूटीपी बनकर तैयार हो जाएगा और आदित्यपुर में पानी की समस्या का समाधान होने की पूरी संभावना है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 को उसका पुराना स्थान नंबर-1 दिलाने के लिए उन्होंने मोर्चा संभाल लिया है. इस आदर्श वार्ड बनाने के लिए सभी प्रयास किया किया जाएगा. बता दें कि वार्ड नंबर- 32 स्थित रोड नंबर 17/18, 18/19 एवं 21/22 की गली ,सीवरेज, ड्रेनेज की स्थिति बद से बदतर हो गई थी. स्थानीय युवा समाजसेवी बैजू यादव ने पहल की और उनके इस पहल को पुरेंद्र नारायण सिंह ने गति प्रदान किया. गली की नारकीय स्थिति की जानकारी प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को दी गई थी. पिछले 10-12 दिनों से गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voter-list-brief-revision-work-started-blos-doing-house-to-house-survey/">चाईबासा

: मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू, घर-घर सर्वे कर रहे बीएलओ

यह लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सफाई शाखा के सुपरवाइजर शशि शेखर, समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, बैजू यादव, फौजी शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, रामलोचन राय, रवि प्रकाश, नीरज कुमार, अमित कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, श्याम, भोला, वकील उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन बैजू यादव ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही