Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया पुलिस ने नशेड़ियों व अड्डेबाजों के विरुद्ध चलाया अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया पुलिस ने दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो औचक निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों को सबक सिखाएगी. इसी के मद्देनजर रविवार की रात शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गम्हरिया पुलिस ने औचक अभियान चलाया. इस दौरान देर रात अड्डाबाजी कर रहे करीब दो दर्जन युवकों को पकड़कर उनसे उठक-बैठक कराते हुए अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया है. साथ ही विभिन्न पूजा पंडालों का भी निरीक्षण कर समिति के सदस्यों को गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि पूजा के अवसर पर एसपी द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसी के आलोक में थाना प्रभारी राजीव कुमार की ओर से सब इंस्पेक्टर भास्कर ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है. इसे भी पढ़े : नवरात्र">https://lagatar.in/the-beginning-of-navratri-the-law-of-worship-of-maa-shailputri-on-the-first-day/">नवरात्र

का शुभारंभ, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान, इस शुभ मुहूर्त पर करें कलश स्थापना

पंडालों के वॉलिंटियर्स को परिचय पत्र के साथ रहने का दिया गया निर्देश 

रविवार की देर रात सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में नशेड़ियों के अड्डे जैसे गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान, एनकेएस मैदान, एसएस उच्च विद्यालय क्षेत्र, वाणी विद्या मंदिर स्कूल रोड, बोलायडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. इस अभियान में शामिल काफी संख्या में पुलिस बलों को देखते ही सड़क एवं मैदानों में देर रात अड्डाबाजी करते युवक भागने लगे. जिन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस क्रम में पूजा पंडालों के वॉलिंटियर्स को परिचय पत्र के साथ रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी न हो. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा. शांति व्यवस्था के लिए सभी क्षेत्रों में टीम गठित कर लगातार पेट्रोलिंग करने और अवांछित तत्वों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़े : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-with-different-religions-many-colors-of-dussehra-scattered/">हजारीबाग:

विविध धर्मों के संग, दशहरा के बिखरे कई रंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही