Search

 
 
 

आदित्यपुर : मंत्री के काफिले को रोकने वाले आरोपी को गम्हरिया पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा मंत्री चंपई सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में गम्हरिया पुलिस ने आरोपी देवानंद महतो को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसके बाद मंगलवार की देर शाम को काफी संख्या में समिति के पुरुष व महिला सदस्यों ने गम्हरिया थाना पंहुच देवानंद महतो को छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इसके बाद अंततः गम्हरिया पुलिस को देर रात पीआर बॉन्ड पर देवानंद महतो को छोड़ना पड़ा. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-scanty-rainfall-the-situation-of-drought-is-being-created-in-the-district/">सरायकेला

: अल्पवृष्टि के कारण जिले में बनती जा रही है सुखाड़ की स्थिति

ज्ञापन नहीं लेने पर समिति के सदस्यों ने सड़क पर लेटकर रोक दी थी मंत्री की गाड़ी 

मालूम हो कि गम्हरिया के महुलडीह में 24 जुलाई को विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य मंत्री चंपई सोरेन को ज्ञापन सौंपने गए थे. लेकिन मंत्री ज्ञापन नहीं लेकर भीड़ हटाकर चलते बने. इसके बाद समिति के सदस्यों ने सड़क पर लेटकर स्कॉर्ट गाड़ी को लगभग आधे घंटे के लिए रोक दिया था. इस मामले में रंजीत गौतम के बयान पर छह नामजद समेत अन्य पर गम्हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें देवानंद महतो, दिलीप महतो, नीलकमल, पराशर महतो, दिलीप प्रधान, सुभाष महतो समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/20-people-died-due-to-lightning-in-bihar-four-people-including-real-sisters-died-in-kaimur/">बिहार

में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सगी बहनों समेत चार लोगों की ली जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही