Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया थाना प्रभारी मुसाबनी पुलिस केंद्र स्थानांतरित

 
Adiypur (Sanjeev Kumar Mehta) : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को हटा दिया है. उन्हें मुसाबनी पुलिस केंद्र स्थानांतरित कर भेजा गया है. अजय लिंडा ने 27 जनवरी को गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होने गम्हरिया थाना में माल खाना, जिम्मा समेत अन्य त्रुटियां पाई थी. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान इन्होंने कई विसंगतियों को पाया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-bijan-held-public-court-in-chandwari/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जनता दरबार

4 अन्य इंस्पेक्टर को भी ट्रेनिंग के लिए जिले से विरमित किया जाएगा

डीआईजी ने बताया कि सरायकेला जिले में पदस्थापित 4 अन्य इंस्पेक्टर को भी ट्रेनिंग के लिए जिले से विरमित किया जाएगा. जिसमें मुख्य रुप से पूर्व ट्रैफिक थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो, सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो और इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह का नाम शामिल है. बता दे कि ये सभी पुलिस निरीक्षक लंबे समय से जिले में पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें :स्व.">https://lagatar.in/swargay-vishwanath-modis-12th-death-anniversary-became-mla-thrice-planted-thousands-of-trees/">स्व.

विश्वनाथ मोदी की 12 वीं पुण्यतिथि, तीन बार बने थे विधायक, हजारों पेड़ लगाये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही