Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर गम्हरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उन्होंने सीएम चंंपाई सोरेन से काड़ाकाटा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की. उन्होंने कहा कि यहां धरती आबा की प्रतिमा लगे पांच साल बीत गये लेकिन अब तक यहां सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है. उन्होंने धरती आबा को याद करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण के खिलाफ देश में आंदोलन छेड़ा था. उन्हें इतिहास में उलगुलान का जनक कहा जाता है. मौके पर रंजीत पासवान, सुनील कुमार, विकास कुमार, तुलसी मोदक, खिरोद नायक, बीरेन मोदक आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही